फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी बस हादसा : जान बचाने वाले तीन लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा

Thu, 18 Feb 2021 01:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सीधी (मप्र)
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हुए प्रदेश के सीधी बस हादसे में छह यात्रियों की जान बचाने वाले तीन लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


चौहान ने कहा कि बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिवरानी लोनिया, लवकुश लोनिया तथा सतेन्द्र शर्मा को पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन तीनों ने अदम्य साहस दिखाकर लोगों की जान बचाई।

चौहान ने राहत तथा बचाव कार्य में तत्परता के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिरी बस के यात्रियों को बचाने के लिए वहां खड़े 16 से 22 साल के इन बच्चों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए तुरंत नहर में छलांग लगाई और सात यात्रियों को नहर से बाहर निकाल लिया। हालांकि, इन सात यात्रियों में से एक यात्री ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी छह यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए इस बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। यह बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और अपना रूट बदलकर जाते समय नहर में गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें