फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद सीएम शिवराज ने अस्पताल से की समीक्षा बैठक

Sun, 26 Jul 2020 09:26 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस वक्त कोरोना से संक्रमित हैं और इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं। बावजूद इसके उन्होंने शनिवार को अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम चौहान को चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

 

मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा, 'मेरे प्रिय अधिकारी और कर्मचारी साथियों, इस समय देश और प्रदेश कोविड-19 संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। हमारे प्रदेश के बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय हो रहा है, दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियों में कमी आने के कारण राज्य की आय में भी कमी आई है।

शिवराज ने आगे कहा, 'वार्षिक वेतनवृद्धि को लेकर आप सभी के मन में संशय है। मेरी सभी से अपील है कि वेतनवृद्धि को लेकर जरा भी चिंतित न हों। सरकारी अमले की वेतनवृद्धि नियत समय पर ही की जाएगी लेकिन यह जनता के हित में तय हुआ है कि इसका वास्तविक लाभ स्थितियाँ सामान्य होने के बाद आपको दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर बात करें राज्य में कोरोना की स्थिति की तो यहां अब तक संक्रमण के कुल 26926 मामले दर्ज किए गए हैं, इसमें 7639 सक्रिय मामले हैं, 799 लोगों की मौत हुई है और 18488 लोग ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें