फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सीएम ने फिर दिखाई दरियादिली, राहुल पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को किया माफ 

Wed, 30 Jan 2019 01:08 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Kamal Nath - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में एक सरकारी शिक्षक को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण निलंबित कर दिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर शिक्षक को माफी दे दी गई है।

विज्ञापन

 
आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक को माफी देने का यह दूसरा मामला है। इसके पहले कमलनाथ ने जबलपुर के एक शिक्षक को माफ किया था, जिसने उन्हें ‘डाकू’ कहा था। यह मामला रतलाम के तालोद गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक बालेश्वर पाटीदार से जुड़ा है। पाटीदार ने सोशल मीडिया में राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक चिट्ठी में लिखा कि मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि रतलाम के आलोट विकासखंड के ग्राम तालोद में एक शासकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक बालेश्वर पाटीदार को कांग्रेस अध्यक्ष पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से निलंबित कर दिया गया है। निश्चित तौर पर उन पर इस तरह की कार्यवाही नियम अंतर्गत ही हुई होगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शासकीय सेवा में रहते यह आचरण सिविल सेवा नियमों के विपरीत है। इसके पूर्व मेरे खिलाफ भी जबलपुर के एक शिक्षक ने ‘डाकू’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उन पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। लेकिन तभी मैंने यह सोचा कि जिन शिक्षक पर यह निलंबन की कार्रवाई हुई है, उन्होंने इस पद तक आने के लिए वर्षों मेहनत और तपस्या की होगी। पूरा परिवार उन पर आश्रित होगा। सिर्फ एक मुख्यमंत्री पर की गई उक्त टिप्पणी के कारण शिक्षक को निलंबित किया जाए, तो इसकी सजा उनके पूरे परिवार को भुगतना पड़ेगी। ये मुझे नागवार गुजरा। मैंने शिक्षक को माफ करने का निर्णय लेकर उन्हें तत्काल बहाल करने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को किस अधिकार से माफ करूं। फिर सोचा, मुझ पर टिप्पणी करने वाले एक शिक्षक को हम माफी दे सकते हैं तो राहुल जी पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को सजा मिले, ये मुझे ठीक नहीं लग रहा क्योंकि ये कार्रवाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सोच के विपरीत है।

राहुल गांधी अपने ऊपर अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमाम विरोधियों को माफ करते आए हैं। वो कहते आए हैं कि आप जितनी मेरी निंदा करो, जितने मुझे अपशब्द कहो, मैं उतना मजबूत होता हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास दृढ़ होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें