फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ, पद संभालने के बाद पहली यात्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 30 Dec 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचे। सीएम पद की शपथ लेने के बाद ये उनकी पहली छिंदवाड़ा यात्रा है। यहां उनका रोड शो शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में जनता ने उनका स्वागत किया।



उनकी सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ये सभी सीएम की सुरक्षा के लिए स्वागत रैली में अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा नागपुर रोड पर ऊंची इमारतों में खड़े होकर भी पुलिसकर्मी दूरबीन के सहारे रैली पर नजर रख रहे हैं।


सुरक्षा की दृष्टि से छिंदवाड़ा के अलावा बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर और जबलपुर सहित आसपास के अन्य जिलों में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। ये तीन दिनों तक सीएम की सुरक्षा के लिए छिंदवाड़ा में तैनात रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next