फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: कल उमरिया जिले में आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महिला सम्मेलन एवं रोजगार दिवस में होंगे शामिल

Tue, 23 May 2023 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्पप्रदेश के मुख्यमंत्री कल उमरिया जिले में रहेंगे। वे यहां कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। उनके आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही क्षेत्रीय नेताओं सहित बड़े लेवल के नेताओं की सक्रियता बढ़ती हुई नजर आ रही है। उमरिया जिले में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होने वाला है, जिसकी तैयारी भी अब पूर्ण कर ली गई है। 
विज्ञापन


 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उमरिया में कल 24 मई को महिला सम्मेलन एवं रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा आवासीय भू-अधिकार-पत्रों का वितरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। जहा साथ ही आकाश कोट समूह नल-जल योजना का भूमिपूजन और करनपुरा नल-जल योजना का लोकार्पण भी होगा। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री उमरिया जिले में कई सौगात भी देने वाले हैं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें