फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सरकारी दफ्तर के बाहर पक रहा था मुर्गा, युवक को रोका तो दफ्तर में सांप छोड़ने की देने लगा धमकी

Thu, 13 Apr 2023 12:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश अजब है और गजब भी। दमोह में एक सरकारी दफ्तर के बाहर एक व्यक्ति मुर्गा पका रहा था। धुएं और बदबू से लोगों को परेशानी हुई तो उसे रोका। तब उसने दफ्तर में ही सांप छोड़ने की धमकी दे डाली। 
 
विज्ञापन
दमोह में सरकारी दफ्तर के पास मुर्गा पकाने से रोका तो वह धमकाने लगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां किशोर न्याय बोर्ड के बाहर नाथ संप्रदाय का युवक मुर्गा पका रहा था। उसे कर्मचारी ने रोका तो वह ऑफिस में सांप छोड़ने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन


दरअसल, किल्लाई नाका सरस्वती स्कूल के पास किशोर न्याय बोर्ड का दफ्तर है। दफ्तर के मेन गेट पर नाथ सम्प्रदाय के लोगों ने अवैध तरीके से डेरा डाल रखा है। इस संप्रदाय के लोग सांप पकड़ने का काम करते हैं। शहर में घरों या सरकारी दफ्तरों में सांप निकलते हैं तो उन्हें पकड़ने के लिए इन्हें ही बुलाया जाता है। बाल कल्याण समिति के दफ्तर के पास भी इनका खाना पकाना जारी रहता है। बुधवार को हुआ यूं कि एक युवक चूल्हे पर मुर्गा पका रहा था। इससे बदबू और धुआं दफ्तर के भीतर आने लगा। समिति के सदस्यों ने पहले तो उसे रोकना चाहा। पर वह रुका नहीं। उल्टा विवाद करने लगा। बात बढ़ी तो उसने दफ्तर में सांप छोड़ने की धमकी तक दे डाली। 

पुलिस को शिकायती पत्र
बाल कल्याण समिति ने कोतवाली पुलिस थाना को पत्र लिखकर इस घटना की शिकायत की है। कंट्रोल रूम को भी सूचित किया गया। इसके बाद भी तत्काल तो किसी को हटाया नहीं गया। सरकारी दफ्तर के कर्मचारियों का कहना है कि यह रोज का है। जब भी इन लोगों को ऐसा कुछ करने से रोकते हैं तो विवाद करते हैं। धमकियां देते हैं। पुलिस भी तत्काल कार्रवाई करने से बचती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें