फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश का ये गांव विकास से है कोसों दूर, पांच सालों में नहीं देखा विधायक का चेहरा

Wed, 07 Nov 2018 03:50 PM IST
वैभव, अमर उजाला, सतना
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र में एक छिटिया मोट गांव है, ये गांव सालों से विकास से वंछित है। इस गांव की आबादी 200-300 है जिसमें सिर्फ 2-3 परिवारों के घर ही पक्के हैं। यहां के लोग बड़ी मुश्किल से गुजर बसर करते हैं। छिटिया मोट गांव में एक कच्चे घर में चार लोगों का परिवार रहता है। इस परिवार ने धूप से बचने के लिए पुराने कपड़ों की छत बना रखी है। 

विज्ञापन


गांव की एक वृद्ध महिला बतातीं हैं कि गाँव में ज्यादातर लोग या तो किसान हैं या फिर मजदूर हैं। जो किसान खेती करते हैं उनकी हालत भी एसी है कि सूखा पड़ने की वजह से सर पीट रहे हैं। गांववालों का कहना है की इन्होंने पिछले पांच सालों से अपने विधायक का चेहरा भी नहीं देखा है। 

गांव के एक व्यक्ति बताते हैं, वैसे तो ये गाँव शहर से महज 10 किलोमीटर दूर है पर अगर कोई बीमार पड़ जाये तो शहर पहुंचने के लिए यहां से कोई साधन नहीं है। एक और गांव के व्यक्ति बताते हैं कि गाँव में हम लोगों को पीनी का पानी तक नसीब नहीं है। ये सभी इस हैण्ड पंप पर ही आश्रित हैं जिस से पानी निकालने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें