फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराए बाइक सवार, चाचा और भतीजे की मौत, अंधेरे के कारण हुआ हादसा

Sun, 19 Jan 2025 09:43 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पुलिस ने बताया कि अंधेरे में खड़ी ट्राली बाइक सवारों को दिखाई नहीं दी, जिससे यह हादसा हुआ।  हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम ने ट्राली मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के देहात थाना क्षेत्र के कारोबाह के समीप शुक्रवार रात सड़क पर खड़ी पंचर ट्राली से बाइक सवार चाचा-भतीजे जा टकराए। हादसे में चाचा की मौके पर मौत हो गई, वहीं भतीजे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चाचा-भतीजे सगाई के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।  
विज्ञापन


देहात टीआई गोविंद राजपूत ने बताया कि चौरई के बारहबरियारी निवासी 51 वर्षीय चिंतामन पिता मलीचंद मसराम शुक्रवार को अपने भतीजे 35 वर्षीय मुकेश पिता मंगलू मसराम के साथ गांगीवाड़ा के समीप एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां से लौटते वक्त कारोबाह के समीप सड़क पर खड़ी ईंट से भरी पंचर ट्राली से बाइक सवार चाचा-भतीजे जा टकराए। हादसे में चिंतामन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अंधेरे में खड़ी ट्राली बाइक सवारों को दिखाई नहीं दी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में ट्राली मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें