फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, रस्सी बम फोड़ते समय बंदूक फटी, युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 06 Sep 2025 07:21 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के चांद क्षेत्र में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान रस्सी बम फोड़ते समय बंदूक फटने से 31 वर्षीय संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी खोपड़ी की हड्डी टूट गई, लेकिन समय पर सर्जरी से जान बच गई। हादसे ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
घायल युवक का इलाज करती टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के चांद क्षेत्र में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है। रस्सी बम फोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई बंदूक के फटने से 31 वर्षीय युवक संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे ने उत्सव की खुशी को मातम में बदल दिया और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी।

विज्ञापन


घटना गणेश विसर्जन के दौरान चांद क्षेत्र में उस समय हुई, जब जुलूस में शामिल संजय रस्सी बम फोड़ने के लिए बंदूक का उपयोग कर रहा था। अचानक बंदूक फट गई, जिससे संजय के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी खोपड़ी की हड्डी टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन के दौरान नीमच में मासूम की डूबने से मौत, प्रशासन हरकत में आया
विज्ञापन


तत्काल चिकित्सा सहायता
घायल संजय को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए छिंदवाड़ा रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार परासिया रोड स्थित क्लेरिस हॉस्पिटल में चल रहा है। न्यूरोसर्जन डॉ. अंकेश कुमार जैन ने बताया कि बंदूक फटने से युवक की खोपड़ी की हड्डी टूट गई थी। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण न्यूरो सर्जरी के जरिए उनका ऑपरेशन सफल रहा। अब उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, बिहर नदी में तीन दोस्त बहे, दो को बचाया, एक लापता

खुलेआम हथियारों का उपयोग, बढ़ता खतरा
गणेश विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजनों में रस्सी बम और आतिशबाजी के लिए खुलेआम हथियारों का इस्तेमाल चिंता का विषय बनता जा रहा है। रस्सी बम की तेज आवाज भले ही उत्साह बढ़ाए, लेकिन यह आसपास मौजूद लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसी गतिविधियों पर सख्ती न करने से हादसे बढ़ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें