फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: एक बालक सहित तीन की मौत, किसी को पिकअप ने टक्कर मारी तो किसी को कार ने ठोका

Fri, 09 Aug 2024 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। किसी को  पिकअप ने टक्कर मारी है तो किसी को कार ने ठोका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अलग-अलग थाने में हुए सडक़ हादसे में तीन युवकों ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बालक और दो युवक शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार राहुल पिता अतरलाल भलावी (12) बहोरिया थाना अमरवाड़ा का रहने वाला है। वह दो माह पूर्व सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका नागपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार को उसे नागपुर से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान रात को दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने सुबह पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिकअप की टक्कर युवक ने तोड़ा दम
कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के इसरा उमरिया का रहने वाला धनलाल पिता श्याम सिंह (28) शनिवार को बाइक से छिंदवाड़ा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से युवक की मौत
चांद थाना क्षेत्र के पिंडरई कला गांव के रहने वाला बलदेव पिता प्रमोद डेहरिया (40) किसी काम से बाइक से चिखलीकला आया हुआ था। लौटते समय सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। सूचना पर पहुंची 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें