मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत मक्का, ज्वार और तुअर की फसल के बीच गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जुन्नारदेव एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे के आदेश अनुसार तामिया थाना प्रभारी विजय सिंग ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली।
बता दें कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। उस एरिया में ड्रोन उड़ाकर जानकारी के अनुसार, ग्राम आलीवाड़ा के लोटनढाना के राजू उईके और सुंदर उईके ने अपने खेत में मक्के, ज्वार और तुअर की फसल के बीच में गांजे के पौधे उगाए थे। टोटल 250 गांजे के पेड़ लगाए हुए थे, जिनका टोटल वजन 74 किलो निकला, जिसकी कीमत 14 लाख 80 हजार रुपये का गांजा बरामद किया गया।
बताते चलें, इस कार्रवाई में टीआई विजय सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक देवेन्द्र मसखरे चौकी प्रभारी देलाखारी, उप निरीक्षक रामकुमार मार्को, प्रभारी आरक्षर देवीप्रसाद, आरक्षक संतोष, अनिल भलावी, म.सै. सुनीता कनोजिया, सैनिक सुनील अहके की विशेष भूमिका रही।