फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दुष्कर्मी पर हुई कार्रवाई, प्रशासन ने आरोपी का घर बुलडोजर चलाकर ढहाया

Sat, 24 Aug 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के मेघदौन में दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया।
विज्ञापन
आरोपी का मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के चांद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लालगांव की एक शादीशुदा महिला के साथ मेघदौन में रहने वाले आरोपी नफीस उर्फ विक्की मंसूरी पिता सफीक मंसूरी ने दुष्कर्म कर उसकी फोटो और वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस लगाया था। महिला और उसके परिजनों ने चांद थाने में इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 64, 351-3, 66 ई, 64-2 बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया था। वहीं, शनिवार को आरोपी नफीस के मकान पर प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाकर उसका अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई में चौरई का राजस्व अमला, तीन थानों की पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन


आरोपी पर बीते 11 अगस्त को यह मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद संबंधित परिवार वालों को पहले नोटिस दिया गया कि वे अपने अवैध अतिक्रमण में बनाए गए मकान से हट जाएं। वहीं, निर्धारित समय तक वह नहीं हटे तो आज प्रशासन की पूरी टीम ने यह अतिक्रमण तोड़ दिया। इस कार्रवाई में चौरई का राजस्व अमला, तीन थानों की पुलिस मौजूद रही।

11 अगस्त को दर्ज किया गया था मामला
आरोपी पर बीते 11 अगस्त को यह मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद संबंधित परिवार वालों को पहले नोटिस दिया गया कि वे अपने अवैध अतिक्रमण में बनाए गए मकान से हट जाए। वहीं, निर्धारित समय तक वह नहीं हटे तो आज प्रशासन की पूरी टीम ने यह अतिक्रमण तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें