फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: ऑनलाइन गेम की लत ने बना दिया चोर, कामठी ज्वेलर्स के सेल्समैन ने सात लाख का जेवर चुराकर रख दिया गिरवी

Tue, 01 Oct 2024 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: छिंदवाड़ा में ऑनलाइन गेम की लत ने एक सेल्समैन को चोर बना दिया। बताया जा रहा है कि सेल्समैन ऑनलाइन जुएं की लत में इस कदर बर्बाद हुआ कि उसने कामठी ज्वेलर्स में 7 लाख के जेवर चुराकर गिरवी रखकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामठी वाले ज्वेलर्स में काम करने वाला एक सेल्समैन ऑनलाइन जुएं की लत में इस कदर बर्बाद हुआ कि उसने कामठी ज्वेलर्स में 7 लाख के जेवर चुराकर गिरवी रखकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले का आज कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया पाठा ढाना निवासी प्रदीप डोंगरे ज्वेलर्स कामठी वाले में काम करता था। वह है अचानक अपने घर से गायब हो गया था। जिसकी सूचना उसकी पत्नी ने कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि गुमशुदा प्रदीप नागपुर रोड स्थित कामठी ज्वेलर्स में सेल्समेन का काम करता था। कामठी ज्वेलर्स में जाकर पूछताछ करने पर पता चला की गुमशुदा कामठी ज्वेलर्स मे काम करता था। पुलिस को उस पर शक हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने कामठी ज्वेलर्स को सूचित किया गया कि कहीं तुम्हारी दुकान से गुमशुदा प्रदीप डोंगरे कुछ चोरी करके तो नहीं गया है। तब कामठी ज्वेलर्स में उस स्टाक का मिलान किया गया तो पता चला की उनकी दुकान से धीरे-धीरे करके 20 अगस्त से 29 अगस्त तक करीबन 97.00 ग्राम सोना कीमता 7,50,000 रूपये का चोरी होना पाया गया। जिसके चलते ऋषभ पिता नवीनचंद दूगड ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन गेम ने बनाया चोर
उसे आनलाइन गेम की लत लगने से रूपये की आवश्यकता होने पर उसने कामठी ज्वेलर्स में काम करते करते अभी तक लगभग 97.00 ग्राम सोना चोरी करके 40.00 ग्राम मुथुट गोल्ड फाईनेंस लोन छिन्दवाड़ा एवं 47.00 ग्राम सोना केप्री गोल्ड लोन छिन्दवाड़ा में गिरवी रखकर रूपये लिया,  जो रूपये वह आनलाइन गेम में हार गया एवं एक 10.00 ग्राम सोने का सिक्का उसने उसके घर पर छिपाकर रखा है। जिसके डर से वह घर से बिना बताये इधर उधर छिप रहा था।

जिसे गुम इंसान में दस्तयाब कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार मुथुट गोल्ड फाईनेंस लोन एवं केप्री गोल्ड लोन से एवं आरोपी के घर से लगभग 97.00 ग्राम सोना कीमती करीब 7,50,000/- रूपये का जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी से 05 नग सोने के कडे, 02 सोने की चेन, 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने का पेंडल, 01 सोने का सिक्का जुमला वजनी 97.00 ग्राम कीमती 7,50,000/- रूपये जब्त किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें