फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: शेयर बाजार में इंस्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी, चांदामेटा पुलिस ने दर्ज की पहली एफआईआर

Mon, 02 Dec 2024 01:21 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: शेयर बाजार में इंस्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में चांदामेटा पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की पूरी तहकीकात में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चांदामेटा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदामेटा में शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है, जहां क्षेत्र के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की शिकायत सामने आई है। दरअसल चांदामेटा निवासी अभिषेक अग्रवाल, हरगोविंद अग्रवाल और भूषण मुंगिया ने पुलिस को शिकायत की है कि आरोपी सौरभ खंडेलवाल ने उनसे लगभग साठ लाख रुपये इंवेस्टमेंट के नाम पर लिए थे और दो प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश का लालच दिया था, लेकिन अब न तो लाभांश दिया जा रहा है और न ही मूल रकम लौटाई जा रही है।
विज्ञापन


सौरभ खंडेलवाल ने कई लोगों से लाखों रुपये लिए हैं, जिनमें एक शिक्षक भी शामिल है, जिसके नाम पर लोन कराया गया और लोन की राशि निवेश की गई। बताया जा रहा है कि लोन भी फर्जी तरीके से लिया गया और एक ही समय में अलग-अलग बैंकों से लोन लिए गए। शिक्षक का जितना वेतन है, उससे दुगनी बैंक की किश्त है। ऐसे कई लोग हैं जिनसे जीवन भर की पूंजी लेकर वापस नहीं किया जा रहा है।

इस मामले में एक नामी चिकित्सक ने भी 80 लाख रुपये लगाए थे, लेकिन राशि वापस नहीं मिली तो उन्होंने कोर्ट में चेक बाउंस का प्रकरण लगाया और समझौते में उन्हें 80 लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। परासिया के किराना व्यापारी के लगभग साठ लाख रुपये हैं। इस मामले की बड़ी जांच की आवश्यकता है जिससे मामले का खुलासा हो सके।
विज्ञापन


कई लोग हुए ठगी के शिकार
पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है शिकायत कर्ताओं की माने तो कई लोगों के द्वारा इसके झांसे में आकर पैसा फसाया गया है उनके द्वारा भी शिकायत की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें