फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दीपावली पर पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां, 251 गुम हुए मोबाइल लौटाए

Wed, 30 Oct 2024 08:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा पुलिस का मजबूत सायबर सेल टीम की मदद से अब तक लाखों लोगों को उनके गुम मोबाइल लौटा दिए गए हैं। वर्ष 2024 में छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा कुल 1 करोड़ 90 लाख रुपये कीमती 1153 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
लाखों के मोबाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा पुलिस ने बुधवार को शहर की जनता को दीपावली के मौके पर एक बड़ा उपहार दिया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा 251 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन लौटाकर उनके चहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि छिंदवाड़ा पुलिस का मजबूत सायबर सेल टीम की मदद से अब तक लाखों लोगों को उनके गुम मोबाइल लौटा दिए गए हैं। वर्ष 2024 में छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा कुल 1 करोड़ 90 लाख रुपये कीमती 1153 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर जिले की सायबर सेल टीम द्वारा पुनः गुम मोबाइल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर 42 लाख 66 हजार रुपये कीमत के 251 मोबाइल फोन जिले, जिले के बाहर एवं बाहरी राज्यों से बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किए गए।

गत कुछ महीनों में पुलिस को अलग- अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल फोन गुम जाने संबंधी अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीधे प्राप्त ऐसी समस्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम द्वारा गुम मोबाइल को तकनीकी सहायता से ट्रेस किया गया जिसमें विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल बरामद किए गए। उक्त मोबाइलों को छिन्दवाड़ा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल की टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किए गए उक्त मोबाइल शासकीय कर्मचारी, टीचर, प्राईवेट जॉब, व्यापारी, हाट दुकान के संचालक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें