फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: नदी पार कर समस्याएं सुनने पहुंचे सांसद विवेक बंटी साहू, जिले के अंतिम गांव में रात को लगाई चौपाल

Sat, 28 Sep 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

'मेरा गांव मेरा सांसद' अभियान के तहत सांसद जुन्नारदेव विधानसभा की ग्राम पंचायत कुकरपानी पहुंचे। उन्होंने रात्रि में विश्राम किया, इसके पहले ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्या जानी।
विज्ञापन
सांसद विवेक बंटी साहू सहित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू लगातार ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए गांव-गांव पहुंच रहे हैं। आज यानी शनिवार को वे छिंदवाड़ा के सबसे आखिरी गांव कुकरपानी पहुंचे। जहां मुख्य बातें यह रही कि सांसद ने यहां पर घुटने तक बह रही नदी को पार किया और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनकर निराकरण की बात कही।

विज्ञापन


दरअसल, मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत सांसद जुन्नारदेव विधानसभा की ग्राम पंचायत कुकरपानी पहुंचे। उन्होंने रात्रि में विश्राम किया। इसके पहले ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्या जानी। यह गांव छिंदवाड़ा जिले की नर्मदापुरम सीमा से लगा है। ग्राम कुकरपानी में रात्रि में ग्राम वासियों से मिलकर उनकी समस्या को जाना और उनसे बैठकर बात की।

सांसद ने दूसरे दिन 28 सितंबर को ग्राम पंचायत टीमरू के ग्राम पीपलढाना पहुंचे। जहां पर नदी पार करके जाना पड़ता है और बच्चों को पढ़ने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। नदी पर पुल नहीं है। आंगनवाड़ी भवन नहीं है, शिक्षकों की कमी है। ग्रामीण द्वारा बताई गई समस्या सुनकर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


सांसद ने स्वयं नदी पार की
सांसद को नदी में पुल नहीं होने की जानकारी मिलने पर व क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ स्वयं पहुंचे और नंगे पांव नदी पार किया। सांसद के इस कदम की ग्रामीण ने सराहना की और माना की इसके पहले हमने ऐसा कोई सांसद नहीं देखा। सांसद ने गांव के स्कूल में पहुंच कर बच्चों से सीधी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनी। बच्चों से सीधा संवाद किया और स्कूलों के निरीक्षण दौरान शिक्षकों की कमी को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें