छिंदवाड़ा के भैंसादंड गांव में कुत्ते के काटने से बीमार गाय का दूध बरात में मट्ठा बनाकर परोस दिया गया। खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 90 से अधिक लोगों को एहतियाती इंजेक्शन लगाए।
छिंदवाड़ा जिले के भैंसादंड गांव में मंगलवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक बारात में परोसे गए मट्ठा को लेकर खुलासा हुआ कि वह एक बीमार गाय के दूध से तैयार किया गया था, जिसे कुछ दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था।
जानकारी के अनुसार, गाय को करीब एक सप्ताह पहले कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसके बावजूद पशु मालिकों ने दूध निकालना बंद नहीं किया और उसी दूध से मट्ठा तैयार कर बारात में मेहमानों को परोस दिया। मंगलवार को जब गाय की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ी, तब गांव में यह जानकारी फैल गई कि बारात में परोसा गया मट्ठा उसी गाय के दूध से बना था। खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।
स्वास्थ्य विभाग ने संभाली कमान
घर-घर दी जा रही सूचना
लापरवाही पर उठे सवाल
बीमार पशु के दूध का उपयोग करना और उसे सार्वजनिक रूप से परोसना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अपील