फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: सौसर में नकुलनाथ का बड़ा दावा; कमलनाथ ने इंदिरा गांधी से कहकर आदिवासियों को दिलाया था आरक्षण

Mon, 05 Feb 2024 10:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कुलनाथ अपने पिता कमलनाथ के साथ चार दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सौसर में आमसभा के दौरान ये बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
सौसर में सभा को संबोधित करते सांसद नकुलनाथ। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे सांसद नकुलनाथ ने जिले के सौसर में एक बड़ा बयान दिया। नकुलनाथ की माने तो आदिवासी समाज को आरक्षण दिलाने में उनके पिता पूर्व सीएम कमलनाथ की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी से कहकर आदिवासी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाया था। दरअसल नकुलनाथ अपने पिता कमलनाथ के साथ चार दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सौसर में आमसभा के दौरान ये बड़ा बयान दिया। 
विज्ञापन


दरअसल अपने बयान में सांसद नकुलनाथ ये कहते नजर आ रहे हैं कि कमलनाथ ने हमेशा से ही आदिवासियों का ध्यान रखा है। कमलनाथ ने इंदिरा गांधी से निवेदन किया कि आदिवासियों के लिए एक कानून बनना चाहिए। कौन सा कानून, जिससे हमारे आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सके। 

कमलनाथ ने कहा कि हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों को आरक्षण मिलना चाहिए। आज आपकी जमीन यदि सुरक्षित है कमलनाथ जी और इंदिरा गांधी की दे देन है। दरअसल नकुलनाथ सौसर में आमसभा लेने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बड़ा बयान देकर आदिवासी समाज के आरक्षण को लेकर यह बयान दिया है। 
विज्ञापन


भाषण में इंदिरा और कमलनाथ का क्या जिक्र
सांसद नकुलनाथ के द्वारा सौसर की आमसभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और पूर्व सीएम कमलनाथ का जिक्र किया गया। लोकसभा चुनाव से पहले यहां उन्होंने आदिवासी समाज के बीच में यही संदेश देने की कोशिश की है कि आदिवासी समाज को जो आरक्षण दिया गया वो कमलनाथ और इंदिरा गांधी की देन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें