फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: कमलनाथ के बंगले पर विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कर दी पिटाई, मचा घमासान

Fri, 20 Sep 2024 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

परासिया विधायक मारपीट की घटनाक्रम के बाद सोहन वाल्मीकि कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बल्कि वह सीधे कार्यक्रम को छोड़कर वापस लौट गए। इस बात को लेकर राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के शिकारपुर में परासिया विधानसभा की समीक्षा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ के सामने परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने जिला पंचायत सदस्य संजय पुनाहर की पिटाई कर दी। दरअसल, कमलनाथ ने आज परासिया विधानसभा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस दौरान विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष भी बैठक मैं मौजूद थे।

विज्ञापन


बता दें कि उसके बाद सोहन वाल्मीकि ने संजय पुन्हार पर भाजपा में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनकी शैली पर सवाल उठाए। इसके बाद संजय कुमार ने उन्हें कुछ कह दिया। इतना सुनकर ही सोहन वाल्मीकि भड़क गए और संजय की पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद गार्ड ने बीच बचाव किया।

घटना के बाद कार्यक्रम छोड़कर परासिया लौटे विधायक
इस घटना के बाद परासिया विधायक मारपीट की घटनाक्रम के बाद सोहन वाल्मीकि कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बल्कि वह सीधे कार्यक्रम को छोड़कर परासिया वापस लौट गए। इस बात को लेकर राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


विधायक ने चर्चा के दौरान लगाया आरोप
विधायक सोहन वाल्मीकि चर्चा के दौरान बताया कि संजय लगातार भाजपा में शामिल होने का प्रयास करते नजर आए थे। इसके लिए वह सस्पेक्ट थे। इसी को लेकर मैंने विरोध किया था, इसके चलते उसने मुझसे अभद्रता की। संजय पुन्हार का कहना है कि राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते यह विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि सिर्फ झूमाझटकी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें