फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: शादीशुदा प्रेमी युगल ने खाया जहर, गंभीर हालत में रेफर

Tue, 15 Oct 2024 03:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में शादीशुदा प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें छिंदवाड़ा रेफर किया गया। 
विज्ञापन
अस्पतला में भर्ती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के पीपला चौकी की डोडिया बोरगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां दो प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्हें पांढुर्ना अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उन्हें छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


पूरा मामला पांढुर्णा जिले की सौसर तहसील के डोडिया बोरगांव का है। यहां दोनों प्रेमी युगल बेहोशी की हालत में खेत में मिले। इस घटना से पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पीपला नारायनवार चौकी प्रभारी नन्हे मरावी ने मंगलवार सुबह बताया कि यह घटना सोमवार शाम की है। युवक का नाम नीतेश परतेती उम्र 28 साल और युवती का नाम आंचल भलावी 19 साल है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों की शादी अलग-अलग जगह एक साल पहले हुई थी।

लेकिन रक्षाबंधन पर्व पर युवती अपनी नानी के गांव डोडिया आई तो दोनों का प्रेम-प्रसंग फिर से बढ़ने लगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि इन दोनों की प्रेम-प्रसंग की कहानी पूरे गांव में उजागर होने से दो बार गांव में पंचायत बैठी थी। इसके बावजूद दोनों को एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं है। इस बात को लेकर दोनों परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें