फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पतंग के लालच में आफत में पड़ी जिंदगी, हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए बच्चे, इलाज जारी

Sun, 18 Jan 2026 12:04 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छत पर से बिजली के तारों में फंसी पतंग निकालने गए बच्चे 11 केवी लाइन की चपेट में आ गए। हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर घायल हुए बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
फ़ाइल फ़ोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतंग उड़ाने का शौक दो मासूम जिंदगियों के लिए हादसे का कारण बन गया। देहात थाना क्षेत्र के कुंडालीकला गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो चचेरे भाई बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: Nitin Gadkari: विदिशा में सौगात देकर बोले गडकरी- अपने शहर में टॉयलेट का पानी बेचकर भी कमा लेता हूं 300 करोड़

समर्थ यादव (12), पिता श्यामकुमार यादव और उसका चचेरा भाई प्रिंस यादव (15), पिता रामकुमार यादव घर की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक पतंग 11 केवी विद्युत लाइन में फंसी हुई है। पतंग को निकालने के लालच में दोनों बच्चे तार के काफी नजदीक पहुंच गए और अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगते ही दोनों बच्चे चीखते हुए छत पर गिर पड़े। उनकी आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी गई और दोनों को निजी वाहन से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें