छिंदवाड़ा पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आतंकवादी हमले के पीछे वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि चुनाव के बाद जो परिणाम आए हैं, जो सरकार बनी है, उसके द्वारा इन आतंकवादी संगठनों को संरक्षण मिल रहा है। लेकिन हमें हमारे देश के गृहमंत्री पर पूरा भरोसा है जल्द ही इस पर एक्शन लिया जाएगा, क्योंकि गृहमंत्री जो बोलते हैं वह करते हैं। दरअसल कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने यहां बड़ा बयान दिया है।
वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस विधायक के भाजपा सदस्य बनाए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस हमेशा सवाल उठाते रहेंगी, क्योंकि उत्तर उनके पास नहीं उत्तर हमारे पास है। इसी कारण भाजपा का विस्तार हो रहा है और कांग्रेस पीछे हो गई है।
ड्रग्स के खिलाफ हमेशा खड़ा रहूंगा
कैलाश विजयवर्गीय ने ड्रग्स को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ड्रग्स इस देश के अंदर जहर है, जिसके खिलाफ सरकार भी काम कर रही है। मैं भी हमेशा ड्रग्स के खिलाफ खड़ा रहूंगा। ड्रग्स के खिलाफ हमारा अभियान हमेशा जारी रहेगा।