फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में जेन अल्फा का हल्लाबोल: छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ लामबंद हुईं छात्राएं, पहुंच गईं पुलिस चौकी

Fri, 14 Aug 2026 06:36 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के कन्या शिक्षा परिषद छात्रावास में जेन अल्फा ने मोर्चा खोल दिया है। यहां छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें छोटी-छोटी बातों पर डांटा और मारपीट की जाती है। परिजनों के साथ चौकी पहुंचकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
चौकी के बाहर मौजूद छात्राएं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेन Z के बाद जेन अल्फा भी अपने मुद्दों को लेकर आवाज उठाना शुरू कर दिया है। इसीक्रम में छिंदवाड़ा जिले के एक कन्या शिक्षा परिषद के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने शुक्रवार को अधीक्षिका रजनी उइके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्राओं ने अधीक्षिका पर आए दिन डांटने, गलत व्यवहार करने और मारपीट करने के आरोप लगाए। बड़ी संख्या में छात्राएं अपने परिजनों के साथ छात्रावास से निकलकर धर्मटेकड़ी चौकी पहुंचीं। यहां चौकी प्रभारी अविनाश पारधी को शिकायत देकर अधीक्षिका को हटाने और मामले में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


छात्राओं का कहना है कि अधीक्षिका का व्यवहार लंबे समय से उनके प्रति ठीक नहीं है। उन्होंने अधीक्षिका पर छोटी-छोटी बातों पर डांटने के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया। छात्राओं ने बताया कि अधीक्षिका के खिलाफ पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दोबारा उन्हें ही छात्रावास का प्रभार दिए जाने से छात्राओं में नाराजगी बढ़ गई।

चौकी पहुंची छात्राओं ने बताया कि उन्होंने पहले भी जिम्मेदार अधिकारियों से अधीक्षिका के व्यवहार की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। दोबारा प्रभार मिलने के बाद छात्राओं ने एकजुट होकर मामले को अधिकारियों के सामने रखने का फैसला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dewas News: तिरंगा यात्रा में तेज डीजे साउंड से भड़की मधुक्खियां, हमले में बच्चों-बुजुर्गों समेत 12 घायल

छात्राओं के साथ उनके परिजन भी धर्मटेकड़ी चौकी पहुंचे। परिजनों ने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से छात्राओं की शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने छात्राओं की शिकायत सुनी और उन्हें समझाया। उन्होंने कहा कि मामला विभागीय स्तर से जुड़ा है, इसलिए पुलिस द्वारा सीधे कार्रवाई नहीं की जा सकती। संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा और छात्राओं की शिकायत को उनके सामने रखा जाएगा। फिलहाल छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब मामले में विभागीय जांच और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें