फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन में बदलेगा ट्रैफिक, मुख्य मार्ग में भारी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश

Mon, 16 Sep 2024 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन को लेकर छिंदवाड़ा नगर के मुख्य मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसके साथ ही आमजनों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये विसर्जन हेतु निम्नानुसार यातायात व्यवस्था बनायी गई है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में स्थानीय विसर्जन स्थलों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा तथा घरों में स्थित छोटी गणेश प्रतिमायें तथा पंडालों में विराजित बड़ी गणेश प्रतिमायें भी इसी समयावधि में विसर्जित होगी। इस दौरान शहर मार्गों पर काफी भीड़-भाड़ की स्थिति रहेगी। आमजनों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये विसर्जन हेतु निम्नानुसार यातायात व्यवस्था बनायी गई है।
विज्ञापन


गणेश प्रतिमा विसर्जन व्यवस्था विसर्जन हेतु छोटा तालाब आने वाली प्रतिमाओं हेतु मार्ग व्यवस्था एवं वाहन वापसी मार्ग 

• नरसिंहपुर मार्ग से आने वाले वाहन चारफाटक से तिलक मार्केट विसर्जन स्थल तक जाएंगे और वापसी में विसर्जन स्थल शांतिनाथ लान होते हुए पवार टी हाउस (अलका टाकीज) के सामने से निकलेंगे।

• सिवनी की ओर से आने वाले वाहन भी यही मार्ग अपनाएंगे।

• छोटी बाजार एवं खिरका मोहल्ला से आने वाले वाहन पुराना पावर हाउस-दुर्गा चौक विसर्जन स्थल तक जाएंगे और वापसी में विसर्जन स्थल शांतिनाथ लॉन होते हुए पवार टी हाउस (अलका टाकीज) के सामने से निकलेंगे।
विज्ञापन


• बस स्टैंड-लालबाग से आने वाले वाहन पाटनी पेट्रोल पंप-तिलक मार्केट-विसर्जन स्थल तक जाएंगे और वापसी में विसर्जन स्थल-शांतिनाथ लान होते हुए पवार टी हाउस (अलका टाकीज) के सामने से निकलेंगे।

• तिलक मार्केट से दुर्गा चौंक तक एक ओर का मार्ग अति आवश्यक सेवाओं हेतु रिजर्व रखा जाएगा तथा प्रतिमा विसर्जन वाले वाहन एक कतार में चलेंगे।



• नरसिंहपुर मार्ग पर आने एवं जाने वाले चार/छः पहिया वाहन मानसरोवर बस स्टैंड–खजरी चौक पीजी कालेज तिराहा-खापाभाट तिराहा मार्ग का उपयोग करेंगे।

• सिवनी मार्ग पर आने एवं जाने वाले चार/छः पहिया वाहन मानसरोवर बस स्टैंड-खजरी चौक-पीजी कालेज तिराहा-खापाभाट तिराहा-कुसमैली मंडी-चौपाल सागर मार्ग का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें