फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: कट्टा नदी में बही श्रद्धालुओं की कार, चार युवकों को लोगों ने बचाया, एक लापता

Mon, 05 Aug 2024 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कट्टा नदी में बह बोलेरो चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है उसे लगातार एनडीआरएफ की टीम तलाश रही है। गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से नदी के किनारे नदी में बहे युवक की सर्चिंग जारी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कलेक्टर और एसपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुन्नारदेव मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ग्राम पंचायत बीचबिहरी स्थित कट्टा नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से महाराष्ट से नागद्वारी यात्रा पर निकले पांच श्रद्धालु कार समेत बह गए। इसमें से चार श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। एक श्रद्धालु कार समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। रेस्क्यू टीम श्रद्धालु की तलाश कर रही है। रविवार देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


जुन्नारदेव डीएसपी आरएस बंजारे ने बताया कि नागपुर से मिलिंद पराते (30), शैलेश कुशवाह (36), केतन टेकाड़े (39), वि' म अतव (30) और निखिल सोनकुंवर (32) नागपुर से नागद्वारी मेले के लिए कार से निकले थे। रविवार सुबह लगभग 8 बजे के आसपास जुन्नारदेव से 25 किलोमीटर दूर बिचबिहरी के पास कट्टा नदी का पुल पार करते वक्त कार अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव के साथ बह गई। कार सवार 5 में से 4 श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन कार में फंसा शैलेश कुशवाह कार समेत बह गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश कर रही है। देर रात तक कार और युवक दोनों नहीं मिल पाए थे। सूचना पर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी मनीष खत्री भी मौके पर पहुंचे थे। इसके अलावा एसडीएम कामिनी ठाकुर, तहसीलदार राजेंद्र टेकाम, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, थाना प्रभारी राकेश बघेल, ग्राम पंचायत सचिव गुरु प्रसाद बानवंशी सहित कोटवार मौके पर मौजूद थे।

छिंदवाड़ा में बीजेपी 24 घंटे में 3 इंच बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश जुन्नारदेव में और सबसे कम बारिश चांद तहसील में हुई है। कट्टा नदी में बहे युवक का सुबह से एसडीआरएफ की सात लोगों की टीम मौके पर तलाश में जुटी हुई है। एनडीआरएफ की टीम दो घंटे बाद घटनास्थल पहुंचेगी। कट्टा नदी में बह बोलेरो चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है उसे लगातार एनडीआरएफ की टीम तलाश रही है। गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से नदी के किनारे नदी में बहे युवक की सर्चिंग जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाली 24 घंटे में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छिंदवाड़ा में 21 मोहखेड में 43, तामिया में 39, अमरवाड़ा में 47, चौरई में 17, हर्रई में 14, बिछुआ में 10, परासिया में 46, जुन्नारदेव में 75 चांद में 8 और उमरेठ में 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरे जिले में कुल 31 मिमी बरसात हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें