फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: आखिरी सांस तक सेवा का वादा करने वाले पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान; रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात

Wed, 28 Feb 2024 06:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कमलनाथ अब तक आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा में जनता की सेवा करने की बात कहते थे। वहीं, आज उन्होंने चांद में नया बयान दे दिया।
विज्ञापन
चांद में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम कमलनाथ। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम कमलनाथ ने चांद में अपनी रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने BJP का नाम लिए बिना कहा कि ये मुझे विदा करना चाहते हैं। मैं भी अपने आप को आप पर थोपना नहीं चाहता। सब आपकी मर्जी आपके ऊपर है। 

विज्ञापन


कमलनाथ इससे पहले आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा में जनता की सेवा करने की बात कहते थे। वहीं, आज उन्होंने चांद में नया बयान दे दिया। दरअसल कमलनाथ का कहने का मतलब ये है कि वो आखरी सांस तक जनता के बीच रहे या न रहे इसका फैसला जनता ही कर सकती है। आज कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कमलनाथ चौरई विधानसभा के चांद नगर में पहुंचे थे।



राम मंदिर पर राजनीति करना ठीक नहीं, ये आपके पैसों से बना है
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी ब्लॉक हर्रई में आज आमसभा लेकर एक बार फिर से राम मंदिर के बहाने भाजपा पर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा है कि क्या राम मंदिर का पट्टा भाजपा के पास है। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करना ठीक नहीं। राम मंदिर आपके पैसों से बना है, राम को राजनीति पर लाना सही बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जजमेंट दिया। सरकार भाजपा की थी इसलिए उन्होंने बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें