फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अनहोनी के पास खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत...पांच घायल; जानें

Sat, 22 Feb 2025 08:57 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि कार का एक्सल अचानक टूट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में मृत महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अनहोनी क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक वेगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौरागढ़ महादेव के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर से आए श्रद्धालु चौरागढ़ महादेव के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान अनहोनी के पास कार का एक्सल टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कार में कुल छह लोग सवार थे। जिनके नाम सावित्री खापरे (52), प्रणाली (39), उमाशंकर (46), तुड़लाबाई (38), नवीन गोखले और हर्षल गोखले हैं। हादसे में सावित्री खापरे की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

एक्सल टूटने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि कार का एक्सल अचानक टूट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें