फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: एफडीडीआई में छात्रवृत्ति के नाम पर 19 लाख का घोटाला, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 16 Oct 2024 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

ओबीसी वर्ग के 8 छात्रों की शिकायत पर बैठाई गई जांच में अब तक 19 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। अन्य वर्ग के छात्रों की शिकायतों के आधार पर धोखाधड़ी की राशि और बढ़ने की संभावना है।
 
विज्ञापन
fddi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा शहर के इमलीखेड़ा के फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत आठ छात्रों की छात्रवृत्ति में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इंस्टीट्यूट प्रबंधन द्वारा स्कॉलरशिप के नाम पर 19 लाख रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने एफडीडीआई के केंद्र अध्यक्ष और प्रशिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यूजी के पासआउट छात्रों को पीजी का परीक्षार्थी दिखाकर शासन से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में धोखाधड़ी की राशि बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक, ओबीसी वर्ग की गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर एफडीडीआई के तत्कालीन केंद्र प्रभारी प्रदीप मंडल और प्रशिक्षक विनीत वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पीड़ितों के बयानों के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 8 छात्रों से 19 लाख 11 हजार 360 रुपये की स्कॉलरशिप का अवैध रूप से आहरण किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अन्य छात्रों के साथ भी हुआ घोटाला
ओबीसी वर्ग के 8 छात्रों की शिकायत पर बैठाई गई जांच में अब तक 19 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। अन्य वर्ग के छात्रों की शिकायतों के आधार पर धोखाधड़ी की राशि और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


नौकरी कर रहे छात्रों को बनाया निशाना
जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि एफडीडीआई के आरोपियों ने उन छात्रों को निशाना बनाया था, जिन्होंने यूजी की डिग्री पूरी कर जिले से बाहर नौकरी के लिए जा चुके थे। उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर पीजी कोर्स की स्कॉलरशिप हड़प ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें