फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: गोवर्धन पूजा के दौरान बाप बेटे में विवाद, बेटे ने सिर में फावड़ा मारा, अस्पताल में मौत

Sat, 02 Nov 2024 02:14 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

घटना की जानकारी मृतक के भाई एतलाल उइके ने धनोरा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चैतु को अमरवाड़ा अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक का शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के धनोरा चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोरली में गोवर्धन पूजा के दौरान पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान बेटे ने फावड़े से वार कर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धनोरा चौकी प्रभारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर शाम की है।

विज्ञापन


दरअसल, गोवर्धन पूजा को लेकर चैतु पिता सुखमन उइके (उम्र 55 वर्ष) ने अपने बेटे कृष्ण कुमार उइके को बैलों को नहलाने के लिए कहा था। इस बात को लेकर कृष्ण कुमार भड़क गया और पिता-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान, पिता ने बेटे से कहा कि यदि वह काम नहीं करेगा तो घर से निकल जाए। इस पर गुस्से में आकर कृष्ण कुमार ने पास में रखा फावड़ा उठाकर अपने पिता के सिर पर मार दिया, जिससे चैतु गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद मृतक की भतीजी ने लोगों को सूचना दी। इसके बाद चैतु के भाई और अन्य परिजन उन्हें अमरवाड़ा अस्पताल ले गए, जहां रात लगभग 11:00 बजे इलाज के दौरान चैतु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद कृष्ण कुमार घर के बाहर ही घूम रहा था, जिसे उसके रिश्तेदारों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना की जानकारी मृतक के भाई एतलाल उइके ने धनोरा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चैतु को अमरवाड़ा अस्पताल भेजा। वहीं, उसके बेटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक की दो पत्नियां, आरोपी इकलौता बेटा था
मृतक चैतु ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उसे एक बेटी थी और दूसरी पत्नी से एकमात्र बेटा। जिसने इस घटना से पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें