फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार, इलाज के नाम पर 5 लाख के जेवर ठगे

Wed, 29 Apr 2026 12:01 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जिसने बीमार महिला को ठीक करने का झांसा देकर नागपुर निवासी व्यक्ति से करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवर ठग लिए थे।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडीपुरा थाना पुलिस ने इलाज के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ने बीमार महिला को तांत्रिक विधि से ठीक करने का झांसा देकर नागपुर निवासी व्यक्ति से करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवर ठग लिए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे जेवर बरामद कर लिए हैं। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मेले में रचा जाल, भरोसे में लेकर फंसाया

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर निवासी नरेंद्र सेठे ने 26 अप्रैल को कुंडीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी और इलाज से राहत नहीं मिल रही थी। इसी दौरान पचमढ़ी महादेव मेले में उनकी मुलाकात नरसिंहपुर जिले के जमुनिया निवासी निलेश नाथ से हुई। आरोपी जड़ी-बूटी बेच रहा था और खुद को तांत्रिक विद्या का जानकार बताकर उसने महिला को ठीक करने का दावा किया। “सोने से पानी उतारने” की बात कहकर उसने पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया।

सिवनी में सुनसान जगह पर वारदात

आरोपी के कहने पर पीड़ित 5 मार्च को सोने के जेवर लेकर छिंदवाड़ा पहुंचा। इसके बाद आरोपी उसे सिवनी के प्राण मोती तालाब के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया। यहां पूजा-पाठ का बहाना बनाकर उसकी आंखें बंद करवाईं और मौका मिलते ही जेवर लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और 28 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ?
विज्ञापन



पुराना रिकॉर्ड भी आया सामने

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी ठगी के मामलों में शामिल रहा है। वह मेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खुद को तांत्रिक बताकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र भगत, उपनिरीक्षक अरविंद बघेल सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि तांत्रिक झांसे और झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें