फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सिवनी की नपा CMO के छिंदवाड़ा निवास पर EOW का छापा, भारी पुलिस बल तैनात; जानें सबकुछ

Thu, 30 Jan 2025 02:10 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

आर्थिक अनियमितता की जांच करने के लिए जबलपुर की टीम आज सुबह ही छिंदवाड़ा पहुंच गई तथा उनके मकान में सर्चिंग शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से मकान के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले में पदस्थ नगर पालिका की सीएमओ और बालाघाट की प्रभारी दिशा डेहरिया के छिंदवाड़ा स्थिति नागपुर रोड स्थित आवास पर आज सुबह EOW की टीम छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंची है। यहां पर भारी पुलिस बल के बीच उनकी संपत्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। जिसके बाद आर्थिक अनियमितता की जांच करने के लिए जबलपुर की टीम आज सुबह ही छिंदवाड़ा पहुंच गई तथा उनके मकान में सर्चिंग शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से मकान के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यहां तक की किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। लगातार हो रही इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार सीएमओ ने इतनी संपत्ति कहां से जुटाए, जिसकी शिकायत हुई है। फिलहाल जांच में क्या निकला यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन इस कार्रवाई के बाद छिंदवाड़ा जिले में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें