फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सुमित मिश्रा बने इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष, श्रवण चावड़ा को मिली ग्रामीण की जिम्मेदारी

Thu, 30 Jan 2025 01:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर शहर अध्यक्ष के लिए सुमित मिश्रा के अलावा दीपक जैन टीनू भी दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं।
विज्ञापन
सुमित मिश्रा और श्रवण चावड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंदौर शहर में नगर और जिला अध्यक्ष की घोषणा हो गई। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा बनाए गए हैं, जबकि जिले की जिम्मेदारी श्रवण चावड़ा को मिली है। दोनों ही युवा हैं। श्रवण पहले जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


शहर अध्यक्ष के लिए सुमित के अलावा दीपक जैन टीनू भी दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। विजयवर्गीय ग्रामीण में अपने कट्टर समर्थक चिंटू वर्मा को फिर से जिला अध्यक्ष नहीं बनवा सके। उन्हें दो साल पहले ही जिम्मेदारी मिली थी। माना जा रहा था कि वर्मा फिर से रिपीट हो सकते हैं। श्रवण चावड़ा को जिम्मेदारी देने में वीडी शर्मा की खास भूमिका रही।

कुशल वक्ता हैं सुमित
सुमित मिश्रा कुशल वक्ता हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय भूमिका में रहे हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इंदौर जिले के शहर में ग्रामीण के अध्यक्ष युवा है। दोनों की उम्र 45 वर्ष से कम है। सुमित मिश्रा पिछली बार भी नगर अध्यक्ष पद के दावेदार थे और उनका नाम रायशुमारी में भी शामिल था। तब संगठन ने गौरव रणदिवे को भाजपा का नगर अध्यक्ष बनाया था। उनके कार्यकाल में इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे बड़ी जीत भी उनके कार्यकाल में रही।
विज्ञापन


मिश्रा बोले, संगठन की अपेक्षा पर खरा उतरूंगा 
भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि संगठन और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो भरोसा जताया है। उस पर वे खरा उतरेंगे। इंदौर में भाजपा की जड़े काफी मजबूत हैं, क्योंकि वरिष्ठ नेताओं ने इसे अपनी मेहनत से सिंचा है। मैं अपने कार्यकाल में भाजपा को इंदौर में और मजबूत करूंगा और संगठन की रीति नीतियों के हिसाब से फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें