फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे पहुंची तभी हो गया वज्रपात

Mon, 15 Jul 2024 09:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला खेत में काम कर रही थी, तभी बारिश शुरू हो गई। वो बचने के लिए पेड़ के नीचे पहुंची, तभी उस पर बिजली गिर गई। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के चौरई के ग्राम कलकोटी में खेत में काम करने गई एक महिला आकाशीय बिजली से झुलस गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हिवर खेड़ी चौकी के अनुसार कृष्णाबाई पति इंद्रकुमार (32) निवासी कलकोटि में रहती है। सोमवार को वह अपने परिजनों के साथ खेत में निंदाई करने गई थी, तभी अचानक मौसम बना और तेज बारिश होने लगी। इस दौरान महिला यहां पेड़ के नीचे छुप गई, तभी आकाशीय बिजली इस पेड़ पर गिर गई जिससे महिला की झुलसने से मौत हो गई। इसकी सूचना परिजन द्वारा पुलिस चौकी हिवरखेडी में दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं अचानक पुलिस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें