फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: छिंदवाड़ा के नए SP अजय पांडे ने संभाला पदभार, पुलिस कप्तान बोले-अपराध पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता

Wed, 20 Nov 2024 04:20 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

अजय पांडे ने छिंदवाड़ा के नए एसपी का पदभार संभालते हुए अपराध नियंत्रण, शातिर अपराधियों की धरपकड़, और बेहतर पुलिसिंग को प्राथमिकता बताया। साइबर अपराध रोकने और नई तकनीक से हो रहे अपराधों पर फोकस रहेगा। वे भोपाल से ट्रांसफर होकर छिंदवाड़ा आए हैं, जबकि पूर्व एसपी मनीष खत्री सिंगरौली स्थानांतरित हुए हैं। 

विज्ञापन
एसपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के नए एसपी अजय पांडे ने बुधवार को छिंदवाड़ा एसपी कार्यालय में पहुंचकर पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों से परिचय लिया, जबकि एडिशनल एसपी ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

विज्ञापन


बता दें कि इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने छिंदवाड़ा में सभी क्राइम पर नकेल कसने, शातिर अपराधियों की धरपकड़ करने सहित बेहतर पुलिसिंग देने की बात कही। उन्होंने मीडियाकर्मियों से मुलाकात करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता छिंदवाड़ा को अपराध मुक्त बनाना है। खासकर साइबर अपराधों पर नकेल कसने और नई टेक्नोलॉजी के साथ जो अपराध हो रहे हैं उन पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

मनीष खत्री का सिंगरौली ट्रांसफर
गौरतलब है कि छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री का सिंगरौली ट्रांसफर हो गया है, जिनकी जगह पर अजय पांडे पहुंचे हैं। जिन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए सभी स्टाफ से विशेष चर्चा की तथा अपराधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


भोपाल से पहुंचे हैं छिंदवाड़ा
दरअसल SP अजय पांडे वर्तमान में भोपाल वाहिनी में तैनात थे, जिन्हें छिंदवाड़ा का प्रभार दिया गया है। अजय पांडे बुधवार को ही छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान सबसे पहले वे एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रभार लिया। इस दौरान सभी ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें