फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: किराए से ट्रैक्टर लेकर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, जानें पूरा मामला

Wed, 02 Oct 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

गिरोह के सदस्य फरियादियों से किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेते थे और फिर उन्हें अपने पास रखकर किराया नहीं देते थे। इसके बाद वे इन वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार करके उन्हें अन्य लोगों को बेच देते थे।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव और लावाघोघरी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो किराए पर लिए गए ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेच रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 13 ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉलियां जब्त की है, जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। गिरोह के सदस्य फरियादियों से किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेते थे और फिर उन्हें अपने पास रखकर किराया नहीं देते थे। इसके बाद वे इन वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार करके उन्हें अन्य लोगों को बेच देते थे। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितने वाहन बेचे हैं और उनसे कितने पैसे कमाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जुन्नारदेव के नंदलाल बारसिया, मिथुन आम्रवंशी, सुनील धुर्वे, कुलदीप जारसिया, रासलाल नागवंशी, प्रमोद राय, हेमंत हनवेती, सूरज सिंह राजभोपा, भूलन यदुवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राजा डेहरिया पिता मुन्नालाल डेहरिया उम्र 25 साल निवासी मानिया खापा, उर्फ जित्तू भावरकर पिता कमल भावरकर उम्र 40 साल निवासी परासिया, संतराम विश्वकर्मा पिता सुमरन विश्वकर्मा उम्र 27 साल निवासी मनिया खापा, मोहित मालवी पिता ओमप्रकाश मालवी निवासी जुन्नारदेव के व्दारा उनके ट्रैक्टर एग्रीमेंट कराकर किराए पर लिए थे, जिन्हें उनके द्वारा वापस नहीं किया जा रहा है।

इसके बाद लावा घोघरी पुलिस ने आरोपियों को राउंड अप कर सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वाहन मालिकों से उनके ट्रैक्टर व ट्रॉली का स्टाम्प पेपर के माध्यम से किराए का आपसी अनुबंध कराकर उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करके अमरावती, नागपुर (महाराष्ट्र) व आसपास के अन्य क्षेत्रों में विक्रय किया गया है। मामले में गहनता से विवेचना कर ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन का पता तलाश कर थाना जुन्नारदेव एवं लावाघोघरी पुलिस द्वारा 08 ट्रैक्टर इंजन एवं 5 ट्रालियां कीमती करीब 70 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया। मामलो में आरोपी गणों को गिरफ्तार कर जिला जेल छिंदवाड़ा में बंद किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने इन्दौर जिले के थाना लसोडिया में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि राजा डेहरिया पिता मुन्नालाल डेहरिया उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 01 स्कूल के पास मानिया खापा थाना देहात जिला छिन्दवाड़ा, जितेन्द्र उर्फ जित्तू भावरकर पिता कमल भावरकर उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 10 परासिया जिला छिन्दवाड़ा को गिरफ्तार कर इन्दौर जेल में दाखिल किया गया है। मामले में आरोपी संतराम विश्वकर्मा पिता सुमरन विश्वकर्मा उम्र 27 साल निवासी मनिया खापा थाना देहात जिला छिन्दवाड़ा घटना दिनांक से फरार हैं, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी
मोहित मालवी पिता ओमप्रकाश निवासी जुन्नारदेव जिला छिन्दवाड़ा, श्रवण कुमार पिता किशोर वर्मा उम्र 27 साल निवासी गुमगांव थाना चांद जिला छिन्दवाड़ा, अभिषेक वर्मा पिता जयराम उम्र 23 साल निवासी ग्राम गुमगांव दावाझिर थाना चांद जिला छिन्दवाड़ा, स्वामी वर्मा पिता जुगट वर्मा उम्र 43 साल निवासी गुमगांव थाना चांद जिला छिन्दवाड़ा ,हरजीत सिंह पिता हरविन्दर सिंह छावड़ा निवासी जमुनिया थाना कुण्डीपुरा, जागेश्वर विश्वकर्मा पिता बालकराम विश्वकर्मा उम्र 46 साल निवासी गुगरेल थाना लावाघोघरी जिला छिन्दवाड़ा,विजय किसन प्रताप बहादुर उर्फ वी. के. पिता भरत सिंह बघेल उम्र 39 साल निवासी गांगीवाड़ा जिला छिन्दवाड़ा। डेहरिया पिता मुन्नालाल डेहरिया

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें