फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: रिलायंस पेट्रोल पम्प सील, राजस्व राशि बकाया होने पर की गई कार्रवाई

Sat, 09 Mar 2024 03:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में रिलायंस पेट्रोल पम्प को प्रशासन ने सील कर दिया है। पेट्रोल पम्प पर राजस्व राशि बकाया थी। इसे लेकर कार्रवाई का नोटिस दिया गया था। इसे लेकर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में रिलायंस पेट्रोल पम्प को सील किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा शहर के सिवनी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प में शनिवार को राजस्व विभाग ने दबिश दी। डायवर्जन राशि जमा नहीं करने के चलते दबिश दी गई। डायवर्जन राशि जमा नहीं करने पर रिलायंस पेट्रोल पम्प सील किया गया।

विज्ञापन


तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ने जानकारी दी कि रिलायंस पेट्रोल पंप संचालक मिहिर पंड्या को ढाई लाख रुपए की बकाया डायवर्सन राशि जमा करने नोटिस जारी किया गया था। पेट्रोल पंप संचालक ने बकाया राशि जमा नहीं की थी। इसके चलते पेट्रोल पम्प को सील करने की कार्रवाई की गई थी। इस संबंध में तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ने बताया कि वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालक को पहले नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते आज उन पर यह कार्रवाई की गई। पेट्रोल पंप संचालक ने जमीन का डायवर्जन कराया था जिसकी लगभग ढाई लाख रुपए की राशि बकाया है। बार-बार उन्हें दिया गया लेकिन उन्होंने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही बकाया राशि जमा की गई। इसी के चलते उन पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें