फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में आमने-सामने से टकराई बाइक, एक युवक ने दम तोड़ा, तीन घायल

Tue, 09 Apr 2024 03:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो सड़क हादसों में एक मौत हो गई। दो बाइक्स आमने-सामने से टकराई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल है।  
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों का पालन नहीं करने के चलते फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार शाम साढ़े पांच बजे के आसपास जुन्नारदेव से चिकलमऊ मार्ग पर हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसके साथी सहित दूसरे वाहन में सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी में जुन्नारदेव पुलिस ने बताया कि वार्ड दो पुरानी बस्ती निवासी 35 वर्षीय शेखर कुमार पिता जुग्गा शीलू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह जुन्नारदेव न्यायालय में बतौर बाबू के रुप में पदस्थ हैं। रविवार की शाम अपनी मोटर साइकिल से दोस्त रविन्द्र मांडवार के साथ चिकलमऊ की ओर जा रहे थे जबकि उनका भतीजा पुरानी बस्ती वार्ड दो निवासी 16 वर्षीय शिवम पिता मंगलसिंह शीलू भी अपने दोस्त भानू उईके के साथ दूसरी बाइक से आगे जा रहे थे। दोनों बाइकर्स जब चिकलमऊ में छगनलाल साहू के घर के सामने से गुजर रहे थे तो उनमें सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चारों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। भानू और दूसरे वाहन पर सवार दो अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने शिकायत पर वाहन क्रमांक एमपी 28 टीआरसी 0013 के चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304-ए भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बेलगाम ट्रकों में भिड़ंत, एक की मौत
छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बेलगाम ट्रकों में हुई सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बरघाट से चौरई ईंट भरकर आ रहा ट्रक समसवाड़ा के समीप एक अन्य ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 25 वर्षीय दीपक इनवाती नामक युवक की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पीएम कराया और प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें