फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: महंत कनकबिहारी के खातों से 90 लाख हड़पने वाली साध्वी पर 420 का मामला दर्ज, गिरफ्त से दूर

Fri, 26 Jul 2024 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा की साध्वी रीना रघुवंशी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि साध्वी ने उनके गुरु कनकबिहार महंत के खातों से करीब 90 लाख की हेरफेर की है। 
विज्ञापन
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के चांद के श्रीराम जानकारी मंदिर लोनीकला के कनकबिहारीदास महाराज के निधन के बाद उनके बैंक खाते से राशि निकालने वाली साध्वी रीना रघुवंशी उर्फ लक्ष्मीदास पर केस दर्ज कर लिया गया है। चौरई पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के बाद से साध्वी फरार है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ रुपए का दान देने वाले जिले के संत रघुवंशी शिरोमणी कनक बिहारी दास महाराज के आश्रम की शिष्या ने उनके खाते से 88 लाख 74 हजार रुपए की रकम गायब कर दी थी। इस मामले में कनकबिहारीदास महाराज के उत्तराधिकारी और श्रीराम जानकी मंदिर लोनीकला के महंत श्यामदास ने चांद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने साध्वी रीना रघुवंशी के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चौरई के शाखा प्रबंधक पंकज शर्मा की भी शिकायत की थी। चौरई टीआई दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि शिकायत के बाद साध्वी पर धारा 420, 406, 404, 403 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें