फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कर्ज का दलदल और रेकी का खेल; छिंदवाड़ा के बैंक में लूट की खौफनाक साजिश का सच!

Sat, 27 Jun 2026 07:12 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश नाकाम हो गई। पर ये लूट क्यों की गई ? इसके पीछे का कारण क्या है ? आइए जानते हैं इस खबर में
विज्ञापन
लाखों के कर्ज ने बना दिया लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्ज के बोझ तले दबे एक व्यक्ति चंद्र प्रकाश लोखंडे ने उसी बैंक को लूटने की साजिश रच डाली जिससे उसने लाखों रुपये का लोन लिया था। वारदात परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की शाखा में अंजाम दी गई। कोतवाली थाना टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि आरोपी की पहचान चंदनगांव निवासी चंद्र प्रकाश लोखंडे के रूप में हुई है। चंद्र प्रकाश पर इसी बैंक का लाखों रुपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने के दबाव और आर्थिक तंगी के कारण उसने बैंक में ही डकैती डालने का खतरनाक प्लान बनाया। 
विज्ञापन




लूट के पहले करी रेकी
आरोपी ने वारदात से तीन-चार दिन पहले ही बैंक का दौरा किया था। उसने बैंक को अंदर से पूरी तरह से देख लिया था। ये भी देखा था कि लॉकर किस तरफ है। लॉकर रूम में सुरक्षा के नजरिए  कितने लॉक और गेट हैं। इसकी जानकारी भी आरोपी को थी।    आरोपी ने ये भी जांच लिया था कि बैंक में छुट्टी किस दिन रहती है। इसके अलावा बैंक की रोड़ पर कब-कब भीड़ रहती है और कब ज्यादा लोग रोड़ पर नहीं रहते हैं। रेकी के दौरान उसने ये भी जांच की कि   सीसीटीवी कैमरे किस जगह पर लगे हुए हैं और उनसे किस तरह से बचा जा सकता था। 
विज्ञापन


सुबह के समय बैंक में घुसा
पुलिस के अनुसार आरोपी शनिवार सुबह घुसा। फिलहाल पुलिस उससे बैंक में अंदर जाने का समय और ताले तोड़ने के तरीके के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी अपने साथ धमाका करने के लिए पेट्रोल बम भी लेकर गया था। बाद में उसने इसी का इस्तेमाल पुलिस से बचने के लिए किया। आरोपी कटर और धारदार हथियारों के साथ बैंक पहुंचा। उसने सुनसान माहौल का फायदा उठाकर बैंक का मुख्य ताला तोड़ा और भीतर दाखिल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: खुद को घिरा देख लुटेरे ने चली धुएं की चाल! पुलिस की सूझबूझ के आगे फेल हुई प्लानिंग, टली करोड़ों की डकैती

आरोपी लूट के दौरान ही पकड़ा गया
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने प्लान के अनुसार बैंक के अंदर घुस तो गया था लेकिन बैंक का ताला टूटा देखकर लोगों ने बैंक मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को।  सूचना मिलने पर पुलिस  मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब बैंक को चारों तरफ से घेरकर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया। आरोपी चंद्र प्रकाश ने अपने पास रखे धारदार हथियार से एएसआई (ASI) नारायण सिंह बघेल पर हमला किया। बचाव के दौरान एएसआई बघेल की उंगली में गंभीर चोट आई। पुलिस आरोपी को पकड़ने के बाद पूछताछ कर रही है।  पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति भी शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें