फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Election: गोंगपा प्रत्याशी भलावी ने बैलगाड़ी में आकर भरा अपना नामांकन, 10 जुलाई को है अमरवाड़ा में मतदान

Wed, 19 Jun 2024 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमरवाड़ा जहां पर उपचुनाव आगामी 10 जुलाई को होना है। बुधवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देवरावेन ने आदिवासी वेशभूषा के साथ बैलगाड़ी से आकर अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन
अमरवाड़ा से गोंगपा प्रत्याशी नामांकन भरने बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देव रावेन भलावी ने बुधवार को अमरवाड़ा एसडीएम कार्यालय में विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। इससे पहले अमरवाड़ा नगर में गोंडवाना पार्टी द्वारा रैली निकाली गई जिसमें काफी संख्या में गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमरवाड़ा जहां पर उपचुनाव आगामी 10 जुलाई को होना है, जिसको लेकर बुधवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी  देवरावेन ने अनोखे तरीके से आदिवासी वेशभूषा के साथ बैलगाड़ी से आकर अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर हेमकरण धुर्वे के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में अमरवाड़ा विधानसभा से आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे। गुनर साही बजाकर अपनी परंपरा के अनुरूप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कुछ बड़े-बड़े नेता हेलीकॉप्टर से आकर नामांकन फॉर्म भरवाते हैं, लेकिन तेज बारिश की वजह से उनके मंसूबे पर प्रकृति ने पानी फेर दिया है। यह सही मौका है जब यहां के निकम्मे विधायक को हराने का मौका है। जिन्होंने विधानसभा में सिर्फ दो प्रश्न उठाएं अपनी विधानसभा के विकास के लिए आप के विधायक बनाएं और विधानसभा भेजें इस मौके पर बड़ी संख्या में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में आधिकारिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें