फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में बदली कहानी: दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला, गले भी लगाया; पास खड़ा दूल्हा देखता ही रह गया

Wed, 29 Apr 2026 10:17 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

परासिया के मुजावर गांव में शादी के दौरान दुल्हन ने दूल्हे की बजाय अपने प्रेमी को वरमाला पहनाकर सबको चौंका दिया। घटना के बाद हंगामा हुआ, दूल्हे ने शादी से इनकार किया और मामला थाने पहुंच गया।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के मंडप में उस समय सनसनी फैल गई, जब दुल्हन ने सबके सामने दूल्हे को छोड़ अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव में हुई इस घटना ने न केवल शादी की रस्मों को अधूरा छोड़ दिया, बल्कि दोनों परिवारों को भी सदमे और शर्मिंदगी में डाल दिया।

यह घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। परासिया से आई बारात पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ मुजावर गांव पहुंची थी। स्वागत, आतिशबाजी और भोजन के बाद जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, दूल्हा मंच पर खड़ा इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दुल्हन को मंच पर लाया गया, लेकिन उसने अचानक दिशा बदलते हुए पंडाल में मौजूद अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इतना ही नहीं, वह उससे लिपट भी गई। यह नजारा देखकर पंडाल में सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन


पढ़ें: रीवा के प्रशांत मिश्रा हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: सत्र न्यायालय ने दोनों आरोपियों को किया बरी, जानें सबकुछ

हंगामा और टूटी शादी
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। वधु पक्ष के लोगों ने गुस्से में आकर युवती और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख दूल्हे ने तुरंत विवाह से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। घटना के बाद वर पक्ष ने उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दबाव में तय हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, युवती का पहले से ही एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार के दबाव में उसकी शादी तय की गई थी। हालांकि शादी के दिन उसने सबके सामने अपना निर्णय जाहिर कर दिया। परासिया क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले खिरसाडोह में भी फेरे के दौरान दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया था, जिससे दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में दूल्हे के पास कानूनी कार्रवाई का अधिकार होता है। वह धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना और खर्च की भरपाई के लिए अदालत का सहारा ले सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें