फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: महिलाओं से आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप में बीएमओ डॉ. प्रमोद वाचक निलंबित, जानें पूरा मामला

Sat, 18 Jan 2025 09:21 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

डॉ. प्रमोद वाचक को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। उनके इस व्यवहार को आपत्तिजनक मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के परासिया बीएमओ रहे डॉ. प्रमोद वाचक को वरिष्ठ संयुक्त संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। डॉ. प्रमोद वाचक पर जुलाई 2024 में महिला चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी ने आपत्तिजनक आरोप लगाए थे। शिकायत के छह महीने बाद कार्रवाई कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


डॉ. प्रमोद वाचक को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। उनके इस व्यवहार को आपत्तिजनक मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। कलेक्टर छिंदवाड़ा ने विभाग को भेजे पत्र में परासिया में पदस्थ बीएमओ डॉ. प्रमोद वाचक के विरुद्ध विकास खंड की महिला कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की निरंतर शिकायतें प्राप्त होने के साथ ही महिला कर्मचारियों के प्रति इनका व्यवहार अत्यन्त आपत्तिजनक होने और इसकी विभागीय जांच में भी शिकायत सही पाए जाने के 25 मई 2023 से डॉ. प्रमोद वाचक मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, परासिया को हटाते हुए इन्हें कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला छिंदवाड़ा में संलग्न किया गया था।

कलेक्टर, जिला छिंदवाड़ा ने स्वास्थ्य आयुक्त, मध्यप्रदेश, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत करवाया है कि डॉ. प्रमोद वाचक मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी, परासिया के विरुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी चांदामेटा द्वारा विभिन्न अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुये जांच की। उनका स्थानांतरण परासिया से अन्य किए जाने का ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व परासिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग को जांच कर कार्रवाई करने हेतु लिखा गया।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक और महिला नर्सिंग आफिसर ने डॉ. प्रमोद वाचक के विरुद्ध परासिया थाने में 19 जुलाई को एफआईआर भी कराई थी। 15 अक्तूबर 2024 से डॉ. प्रमोद वाचक, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी, परासिया के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका प्रतिवाद उत्तर डॉ. प्रमोद चाचक, द्वारा समयावधि में प्रस्तुत नहीं किया गया। इससे यह प्रतीत हुआ कि डॉ. प्रमोद वाचक द्वारा छिंदवाड़ा में समस्त शासकीय कार्य स्वैच्छाचारिता से किया, जाकर विभागीय अधिकारी एवं जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों की निरंतर अवहेलना की जा रही है, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परासिया के आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें