फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: सत्ता पर किसका हक? भाजपा जिला अध्यक्ष के बयान पर मचा बवाल, ब्राह्मण समाज में रोष

Mon, 19 Jan 2026 03:07 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पाल समाज के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के ब्राह्मण समाज को लेकर दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। बयान को समाज को बांटने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का दिया गया बयान अब बड़े विवाद का कारण बन गया है। उनके इस बयान से ब्राह्मण समाज सहित कई सामाजिक वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेषराव यादव ने कहा, “छोटे-छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं।” इसके बाद उन्होंने पंडित समाज को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, जबकि सत्ता चलाने का अधिकार दूसरों का होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंडित समाज पूजा भी करना चाहता है, ज्ञान भी देना चाहता है और सत्ता भी अपने हाथ में रखना चाहता है।

यह बयान सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू की मौजूदगी में दिया गया, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया। जैसे ही इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, ब्राह्मण समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने इसे अपमानजनक और समाज को बांटने वाला बयान बताया है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल एक वर्ग विशेष को ठेस पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाती है। कई सामाजिक संगठनों ने भाजपा जिला अध्यक्ष से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जबलपुर-बरेला कार हादसा: रफ्तार की शिकार तीन और महिलाओं ने तोड़ा दम, दो लड़ रहीं मौत से जंग; अब तक पांच की मौत

पहले भी विवादों में रह चुके हैं शेषराव यादव
यह पहला मौका नहीं है जब शेषराव यादव अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी वे ‘भैया में भैया’ नारे को लेकर दिए गए बयान के कारण चर्चा में आ चुके हैं, जिस पर उन्हें भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री द्वारा फटकार भी लगाई गई थी।
विज्ञापन


भाजपा के लिए बढ़ी मुश्किलें
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में इस तरह के बयान भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है और जिला अध्यक्ष की ओर से कोई स्पष्टीकरण या माफी आती है या नहीं। फिलहाल, शेषराव यादव की ओर से इस बयान को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते विरोध के बीच यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें