फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पांढुर्णा में मजदूरों से भरे ऑटो और आयशर की टक्कर, 12 लोग घायल, दो स्कूली बच्चे भी शामिल

Sat, 18 Jan 2025 09:36 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में मजदूरों से भरे ऑटो और आयशर की टक्कर हो गई। इस दौरान 12 लोग घायल हो गए। इसमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में पांढुर्णा तहसील के दूधा स्थित भैरव टेकड़ी के पास शनिवार सुबह 11 बजे मजदूरों से भरे एक ऑटो और आयशर वाहन की भिड़ंत में 12 लोग घायल हो गए। इनमें दो स्कूली छात्र भी शामिल हैं। घटना में नरेंद्र कुमरे और विशाल धुर्वे को गंभीर चोट आई है, जिनकी हड्डियां टूट गई हैं।

विज्ञापन


अन्य घायलों में वनीता उईके, निर्मला सलामे, प्रमिला उईके, सिंधु तुमदाम और सुशीला पंद्राम सहित अन्य लोग शामिल हैं। घायल स्कूली छात्रों की पहचान मयूरी ईरपाची और विशाखा धुर्वे के रूप में हुई है, जो राजोराकला की शासकीय माध्यमिक स्कूल जा रहे थे।

घायल मजदूर पिलापुर में मजदूरी के लिए जा रहे थे
घायल सुशीला पंद्राम के अनुसार, सभी लोग राजोरा खुर्द के निवासी हैं और पिलापुर में मजदूरी करने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद आयशर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को जनसहयोग से पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमओ दीपेंद्र सलामे ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हालांकि, तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें