फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरडोंगरी में अपहरण की कोशिश: 14 वर्षीय बालक को बेहोशी की दवा देकर ले जा रहे थे बदमाश, पुलिस सायरन सुनकर भागे

Tue, 29 Apr 2025 12:02 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मोरडोंगरी में 14 वर्षीय बालक के अपहरण की कोशिश से सनसनी फैल गई। दो युवकों ने बेहोशी की दवा देकर उसे कार में डाल लिया, लेकिन पुलिस सायरन सुनकर आरोपी भाग गए। बच्चा सुरक्षित मिला, फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना पांढुर्ना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांढुर्णा (मोरडोंगरी), शहर के मोरडोंगरी इलाके में 14 वर्षीय बालक के अपहरण की कोशिश से हड़कंप मच गया। दो अज्ञात युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने बच्चे को बेहोशी की दवा पिलाई और कार में डालकर ले जाने लगे। करीब तीन घंटे बाद पुलिस सायरन की आवाज सुनकर बदमाश बच्चे को छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बच्चा सुबह 8 बजे अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और सिवनी का रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने बच्चे को पेय पदार्थ में मिलाकर बेहोशी की दवा पिला दी। बच्चा बेहोश होते ही आरोपियों ने उसे कार में डालकर ड्राइटेक कंपनी के पीछे एक सुनसान इलाके में ले गए। जब बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तत्काल पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और माता-पिता अभय और लता बच्चे की तलाश में जुट गए।

ये भी पढ़ें- महामंडलेश्वर अजय रामदास गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में छिंदवाड़ा से पकड़ा
विज्ञापन


तीन घंटे बाद जब पुलिस गश्त कर रही थी, तो सायरन की आवाज सुनकर घबराए बदमाश बच्चे को कंपनी के पास छोड़कर भाग निकले। होश में आते ही बच्चा सड़क किनारे रोने लगा, जिसे एक राहगीर ने देखा और परिजनों तक पहुंचाया। घटना के बाद से बच्चा गहरे सदमे में है और उसे पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर मिलिंद गजभिए ने बताया कि बच्चा फिलहाल तनाव में है और उसे 24 घंटे की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झरने में गिर गई थी इस राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी, फिर आदिवासियों ने जो किया, वह देखकर हो गईं भावुक

थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें