फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: गर्लफ्रेंड की फरमाइश पूरी करने के लिए बने एटीएम ठग, छिंदवाड़ा पुलिस ने दो शातिरों को दबोचा

Sun, 06 Jul 2025 10:42 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के बस स्टैंड और परशुराम वाटिका क्षेत्र में दो वारदातों के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। विनोद पूर्व में दिल्ली में भी ऐसी ठगी कर चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 एटीएम कार्ड और 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगे शौक और गर्लफ्रेंड की फरमाइशें पूरी करने की चाह में सिवनी के एक युवक ने अपराध का रास्ता चुन लिया। आरोपी विनोद उर्फ रोहित गौतम अपने साथी अनुज सिगोतिया के साथ मिलकर लोगों को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदलता और खाते से रकम उड़ा देता था। शहर के बस स्टैंड और परशुराम वाटिका के पास स्थित एटीएम में दो वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने दोनों को दबोचा।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून को दिलीप सूर्यवंशी नामक व्यक्ति बस स्टैंड के एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने आया था। उसी दौरान उसके पीछे खड़े युवक ने पासवर्ड देख लिया और बातचीत के दौरान दिलीप का एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में दिलीप के खाते से 79 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह 3 जून को परशुराम वाटिका के पास स्थित एसबीआई एटीएम से पाठाढाना निवासी यशवंत राव कालबांडे का भी कार्ड बदलकर आरोपी ने उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों आरोपियों की पहचान कर ग्राम कुड़ारी (थाना धनौरा) निवासी विनोद उर्फ रोहित पिता डालचंद गौतम और अनुज पिता राजेन्द्र सिंह सिगोतिया को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- यूका कचरे की 700 टन राख बारिश के बाद पीथमपुर में होगी दफन
विज्ञापन


पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसने गर्लफ्रेंड को घुमाने, महंगे मोबाइल, कपड़े, खाने-पीने और अन्य शौकों को पूरा करने के लिए लोगों से ठगी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 19 एटीएम कार्ड और 60 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में भी दे चुका है वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद पूर्व में दिल्ली में भी ऐसी ही घटनाएं कर चुका है। वहां भी वह एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर चुका है और दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी थी। रिहाई के बाद उसने छिंदवाड़ा और आसपास के इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनका कोई गिरोह तो नहीं और कितने लोगों से अब तक ठगी की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें