फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा न्यूज: बोलेरो से 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, जनपद सदस्य समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 09:49 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में देलाखारी चौकी पुलिस ने बोलेरो से 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने सांगाखेड़ा के जनपद सदस्य नारायण भोपा और रामसिंह को गिरफ्तार किया। दोनों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देलाखारी चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सफेद बोलेरो वाहन से अंग्रेजी शराब की 6 पेटियां जब्त की हैं। पुलिस ने मामले में सांगाखेड़ा क्षेत्र के जनपद सदस्य नारायण पिता जबू सिंह भोपा और रामसिंह पिता सुमर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रोका बोलेरो वाहन

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, देलाखारी चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांगाखेड़ा क्षेत्र में बोलेरो वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी रविंद्र पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संदिग्ध सफेद बोलेरो क्रमांक MP 44 BC 1658 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अंग्रेजी शराब की 6 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ बोलेरो वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

पढे़ं: ‘कभी दवा, कभी पानी तो कभी शराब जहरीली’: सागर कांड पर राहुल गांधी का एमपी सरकार पर निशाना, क्या-क्या कहा?

जनपद सदस्य का नाम सामने आने से मामला चर्चा में

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई में सांगाखेड़ा के जनपद सदस्य नारायण पिता जबू सिंह भोपा का नाम सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने नारायण और रामसिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

धारा 34(2) में केस, दोनों जेल भेजे
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में देलाखारी चौकी प्रभारी रविंद्र पवार, मधु कुलस्ते, प्रमोद उइके और भीम सिंह परते की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें