फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: खड़की गांव में मिले उल्टी-दस्त के 4 मरीज, फीवर से 16 लोग पीड़ित; बासी खाना खाने की बात आई सामने

Thu, 12 Sep 2024 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: पांढुर्णा जिले के बोरपानी, कौड़िया गांव के बाद अब खड़की गांव में गुरुवार को उल्टी-दस्त के मरीज मिले हैं। गांव में 4 लोग हैजा से पीड़ित हैं। वहीं 16 लोग सर्दी, तेज बुखार, हाथ-पैर दर्द से पीड़ित हैं।
 
विज्ञापन
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांढुर्णा जिले के बोरपानी, कौड़िया गांव के बाद अब खड़की गांव में गुरुवार को उल्टी-दस्त के मरीज मिले हैं। गांव में 4 लोग हैजा से पीड़ित हैं। वहीं 16 लोग सर्दी, तेज बुखार, हाथ-पैर दर्द से पीड़ित हैं। कलेक्टर अजय देव शर्मा के निर्देश पर बीएमओ डॉक्टर दीपेंद्र सलामे और उनकी टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के विस्तार अधिकारी हरिराम कुमरे और उनकी टीम ने गांव के ट्यूबवेल और कुएं की जांच की तो मौके पर गंदगी मिली। जिसकी साफ-सफाई करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए हैं। अधिकारी के मुताबिक जिन लोगों को उल्टी-दस्त हुआ है। उन्होंने एक दिन पूर्व का बासा खाना खाने की बात बताई है।

यह मरीज हुए उल्टी-दस्त से पीड़ित
विस्तार अधिकारी हरिराम कुमरे के मुताबिक खड़की गांव में रहने वाली जनावंती चंदन उईके 50 वर्ष, नवसा संतोष गजामें 53 साल, आरुषि केशव कवडेती 3 साल और हेमंत कमलेश कोकोड़े 5 वर्ष उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। जिनको दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं 16 लोगों को वायरल फीवर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें