फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: झिरलिंगा में अचानक बिगड़े मौसम के बाद गिरी बिजली, पेड़ के नीचे छिपे किसान की मौत

Mon, 23 Sep 2024 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए किसान खेत में बनी झोपड़ी में छिप गया था, उसी झोपड़ी पर वज्रपात हो गया। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को अचानक बदले मौसम के बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजनिया निवासी श्रीराम इवनाती पिता बड़ो इवनाती उम्र 36 वर्ष खेत में काम करने लिए झिरलिंगा गया हुआ था। इनके साथ 10-12 मजदूर साथ थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर एक झोपड़ी में जा छिपे, जहां आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में श्रीराम इवनाती की मौत हो गई। वहीं उर्मिला पति श्याम यादव झुलस गई। जिन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं एक अन्य स्थान पर भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें एक व्यक्ति घायल है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। अचानक हुई इस घटना के बाद लोग सदमे में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें