फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार! जादू टोने के शक में युवक को जूते की माला पहनाकर पीटा, परिजनों ने पेशाब पिलाने का लगाया आरोप

Fri, 08 Sep 2023 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में चौरई के बारह बरियारी गांव में एक युवक पर जादू टोने के शक पर ग्रामीणों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसके गले में जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान जगह-जगह उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद भी जब ग्रामीणों का मन नहीं भरा तो महिलाओं ने युवक को पेशाब पिलाई और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में चौरई के बारह बरियारी गांव में कुछ दिनों से महिलाओं और बच्चों के कपड़े चोरी हो रहे थे। इस बात से पूरे गांव के ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीण कपड़े चोरी करने वाले की ताक में थे। गांव की महिलाओं का कहना है, छोटेलाल उईके को कपड़े चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद महिलाओं और पुरुषों ने छोटेलाल के साथ पहले तो जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव के हर घर के सामने घुमाया।

विज्ञापन


छोटेलाल के साथ मारपीट करते हुए उसे जमीन पर लिटा दिया। महिलाएं शीशी में पेशाब भरकर लाईं, जब छोटेलाल को लगा कि पेशाब पिलाई जा रही है, उसने अपना मुंह बंदकर लिया। महिलाएं उसके सीने पर बैठ गई। फिर चम्मच डालकर उसका मुंह खोलकर उसे पेशाब पिलाई गई। इसके बाद उसे उल्टियां हो गई। महिलाएं फिर भी नहीं मानी, उसे फिर जबरदस्ती पेशाब पिलाई गई। इस तरह उसे पूरे गांव के सामने जलील किया गया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। 

पुलिस ने युवक पर धारा-151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों की इस हरकत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। घटना के बाद से आदिवासी युवक का परिवार डरा सहमा है। हालांकि, इस मामले में कलेक्टर मनोज पुष्प ने टीम गठित कर जांच शुरू करवा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


'मेरे सामने मेरे भाई को जलील किया'
बहन और पिता ने बताया कि छोटेलाल तीन सितंबर को राखी का त्योहार मानने ससुराल गया था। इसकी मां भी अपने भाई के यहां गई हुई थी। इस दिन पिता घर पर अकेले थे। इसी दिन शाम को गांव वाले छोटेलाल के घर पहुंचे। गांव वालों ने पूरा घर घेर लिया। इसके बाद गांव वालों ने छोटेलाल को पूछा। पिता ने बताया घर पर नहीं है। गांव वालों ने घर के अंदर देखा, जब नहीं मिला तो लौट गए। चार सितंबर को वह ससुराल से लौट रहा था। गांव वालों ने उसे दबोच लिया, इसके बाद इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

ग्रामीणों ने मुकद्दम की भी नहीं सुनी
पिता ने बताया कि घटना के एक दिन पहले मेरे बेटे को मारने आए थे। वह घर पर नहीं मिला। इसलिए दूसरे दिन पिता मुकद्दम के यहां चला गया। सुबह करीब एक बजे बेटे को ग्रामीणों द्वारा पीटने की सूचना मिली। मुकद्दम और पिता ने ग्रामीणों को बहुत मनाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। छोटेलाल को पीटते रहे, पिता कुछ नहीं कर पाया।

क्या है घटना का सच?
ग्रामीणों की मानें तो पिछले दो से तीन महीने से कपड़े चोरी हो रहे थे, जिसमें महिलाओं और बच्चों के कपड़े शामिल हैं। ग्रामीणों को शक है कि कोई कपड़े चुराकर जादू टोना कर रहा है। इसलिए वह चोर की ताक में थे। छोटेलाल चोरी करते पकड़ा गया था। अब गांव वाले कितना सच बोल रहे हैं, जांच में पता चल पाएगा।

घटना के बाद से गांव में पसरा सन्नाटा
घटना को हुए तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी बारह बरियारी गांव के हालात सामान्य नहीं हुए हैं। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जब इस मामले में दूसरे पक्ष से बात करनी चाही तो उन्होंने पुलिस चौकी से बात करने की बात कहकर मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।

मां और रिश्तेदार युवक का घर पहुंचने का कर रहे हैं इंतजार
मीडिया की टीम युवक के घर घटना का पड़ताल करने पहुंची तो युवक के बुजुर्ग पिता उइके और उसकी बूढ़ी बार-बार पूछ रही है कि हमारा बेटा कहां है, उसको ढूंढकर जल्दी ले आओ। घटना का विडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और जिला कलेक्टर मनोज पुष्प ने मामले जांच टीम कर जांच का आदेश दिए। कलेक्टर ने घटना की जांच चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा और चौरई अमरवाड़ा एसडीओपी सौरभ तिवारी को सौंपी है। गुरुवार को घटना की जांच करने प्रशासन की संयुक्त टीम बारह बरियारी पहुंची थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें